फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Constable GD: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी 2021 पीईटी/पीएसटी का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम

Fri, 12 Aug 2022 09:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Constable GD 2021 PET PST Result Declared: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Constable GD 2021 Result Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से शुक्रवार, 12 अगस्त को असम राइफल्स परीक्षा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) आदि पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST), 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

SSC Constable GD 2021: मई-जून में हुई थी पीईटी/पीएसटी

इससे पहले, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) के लिए कुल 92,877 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का पीईटी / पीएसटी सीएपीएफ आयोग द्वारा 18 मई से 09 जून, 2022 तक आयोजित किया गया था। बता दें कि एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा 2021 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कॉन्स्टेबल इन जनरल ड्यूटी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25,271 रिक्तियां भरी जाएंगी। 

 

SSC Constable GD भर्ती परिणाम डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • चरण 1- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2- यहां होम पेज पर 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3- अब असम राइफल्स परीक्षा, 2021 परिणाम लिंक में सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कॉन्स्टेबल (जीडी) के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4- इसके बाद आपका परिणाम सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 5- इस परिणाम फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 
विज्ञापन

SSC Constable GD Recruitment 2022 की अधिसूचना जल्द

इस बार 2022 की एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2022 की अधिसूचना 10 दिसंबर को जारी की जाएगी। इस दिन ही परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी। जबकि एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन मार्च और अप्रैल, 2023 में किया जाना निर्धारित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें