यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार, 09 अगस्त, 2021 को प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी, ईपीएफओ के पदों के लिए आयोजित होने वाली सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी ईपीएफओ परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।