फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Result 2021: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

Tue, 31 May 2022 08:31 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Result 2021:जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन
UPSC CSE Final Result 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Result 2021:संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और इंटरव्यू में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UPSC Topper Shurti Sharma: चार साल की कड़ी मेहनत से बनीं यूपीएससी टॉपर, पढ़ें श्रुति शर्मा की सफलता की कहानी

UPSC CSE Result 2021: इन्होंने किया टॉप

सिविल सेवा परीक्षा 2021  के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : UPSC Topper 2021 Ankita Agarwal (Air 2): आईआरएस अंकिता तीसरे प्रयास में बनीं सेकंड टॉपर, अब आईएएस बन, करेंगी ये काम

UPSC Result: 685 उम्मीदवारों का चयन

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। बता दें कि संघ लोक सेवा हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के पदों पर चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। 

यह भी पढ़ें : UPSC Topper Gamini Singla (Air 3): सेल्फ स्टडी से गामिनी बनीं यूपीएससी टॉपर, दो साल तक रोज इतने घंटे की थी पढ़ाई

UPSC CSE Result 2021:यहां देखें टॉपर्स की पूरी सूची 

  • पहला स्थान - श्रुति शर्मा
  • दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
  • तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
  • चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
  • पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
  • छठा स्थान - यक्ष चौधरी
  • सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
  • आठवां स्थान - इशिता राठी
  • नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
  • दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा
 

कैसे चेक करें अपना परिणाम?


उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल सेवा 2021 से जुड़े परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने परिणाम एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसमें अपना रोल नंबर Ctrl+ f के माध्यम से खोजें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को चेक कर के डाउनलोड कर लें। 
परिणाम का पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : UPSC CSE 2021 Result: यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का परिणाम जारी, टॉप-3 पर लड़कियों का कब्जा

UPSC Result 2022: पीएम मोदी ने दी बधाई

उन सभी को बधाई जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, 2021 को पास किया है। इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 

UPSC 2021 Result: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते साल 2021 में 10 अक्तूबर को किया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम 29 अक्तूबर को जारी कर दिए गए थे। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7 जनवरी, 2022 से लेकर 16 जनवरी, 2022 तक हुई थी और इसके  परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किए गए थे। वहीं, अतिम चरण यानी की साक्षात्कार का आयोजन 5 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई 2022 तक हुई थी।   

UPSC CSE Result 2021: विफल उम्मीदवारों को पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने उन उम्मीदवारों को भी संदेश दिया जो परीक्षा में विफल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझ सकता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये प्रतिभाशाली युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'

UPSC CSE Result 2021: श्रुति शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई
परिणाम पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए श्रुति शर्मा ने अपनी सफलता का क्रेडिट उन सभी को दिया है जो इस सफर में उनके साथ रहे हैं। उन्होंने अपने परिजनों और दोस्तों जिन्होंने उनका हर समय साथ दिया उन्हें धन्यवाद दिया है। 

यह भी पढ़ें : UPSC Topper Shurti Sharma: चार साल की कड़ी मेहनत से बनीं यूपीएससी टॉपर, पढ़ें श्रुति शर्मा की सफलता की कहानी

UPSC CSE Result 2021: 15 दिनों में अपलोड होंगे मार्क्स

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से उम्मीदवारों के अंक या स्कोरकार्ड परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर जारी करेगा। स्कोरकार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन

मैं दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं : अंकिता
अंकिता ने अकादमी से ही फोन पर बात करते हुए कहा कि मैं दूसरी रैंक पाकर बहुत खुश हूं। मैंने आईएएस को चुना है और सेवा में शामिल होने के बाद महिला सशक्तीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा क्षेत्रों के लिए काम करना चाहती हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें