JKSSB Recruitment 2022: कब से कर सकेंगे आवेदन?
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 जून, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई, 2022 निर्धारित की है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें।
JKSSB Recruitment 2022: इतने रिक्त पदों पर है भर्ती
JKSSB पंचायत सचिव के पद पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1395 निर्धारित की गई है। यह भर्ती राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तहत जारी की गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
JKSSB Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।