यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती अभियान 15 सितंबर, 2021 को शुरू किया गया था। ध्यान रहे, इस भर्ती अभियान में हिस्सा लेने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्तूबर, 2021 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस अभियान के जरिए कुल 1370 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जा सकते हैं।
इस अभियान के जरिए प्रिंसिपल, लेक्चरर, इंजीनियरिंग और टेक्निकल ब्रांच, लेक्चरर, नॉन-इंजीनियरिंग, वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट और लाइब्रेरियन के पद पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग की आवश्यकता के आधार पर रिक्तियों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पदों के लिए आवेदन करने से पहले यूपीपीएससी द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना को पढ़ लें।