फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC ने जारी किए एलटी ग्रेड टीचर परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 01 Oct 2020 11:55 AM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक हिंदी वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बता दें कि महिला वर्गों के उम्मीदवारों के परिणाम आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड महिला वर्ग) की परीक्षा 29 जुलाई, 2018 को आयोजित की गई थी।  परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। अब सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए उपस्थित होना होगा।

लगभग 737 रिक्त पदों पर महिला उंम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक भर्ती 2018 के माध्यम से कुल 10768 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक की मदद से कला वर्ग के परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम ऐसे करें चेक -
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : सूचना बुलेटिन वाले विकल्प पर जाएं।
चरण 3 : अब दिए गए हिंदी टीचर महिला वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : उम्मीदवारों के सामने एक पीडीएफ प्रारूप में परिणाम होगा।
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
 
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
UPPSC एलटी ग्रेड सहायक शिक्षक परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri: हाई कोर्ट में हो रही हैं नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें