India Postal Circle Recruitment 2020 : भारतीय डाक विभाग, ओडिशा और तमिलनाडु ने अनेक पदों पर भर्तियां निकली हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 30 सितंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
पदों का विवरण –
ग्रामीण डाक सेवक (ओडिशा) – 2060 पद
ग्रामीण डाक सेवक (तमिलनाडु) – 3162 पद