यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से योग्य उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा 26 नवंबर, 2021 से आयोजित होने वाली है। कुल 1393 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा 01 अगस्त को राज्य के तीन जिलों- प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक आयोजित की गई थी। इसमें कुल 73,792 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 38,045 आवेदक ही प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
ऐसे डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा की अधिसूचना
बता दें कि आयोग का लक्ष्य कृषि सेवा परीक्षा 2020 के माध्यम से 44,900-1,42,400 रुपये के वेतनमान पर कुल 564 रिक्तियों को भरना है।
यूपीपीएससी कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का परिणाम ऐसे देखें