कितना रह सकता है कट ऑफ स्कोर
SI भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार की लिखित परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ स्कोर 330 से 340, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 320 से 330, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 280 से 290 तथा एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 230 से 240 के बीच रह सकता है।
किस पैटर्न पर होगी परीक्षा
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 4 विषयों से 400 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य हिंदी, बेसिक लॉ/ सामान्य ज्ञान, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग शामिल है। इस परीक्षा में हर सेक्शन से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को पूरे पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।