UPTET Admit Card 2021 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए लंबे समय में शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का इंतजार किया जा रहा था। हाल ही में उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा इसके लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म कराकर परीक्षा की तारीख दे दी गई। TET 2021 प्रदेश भर में 28 नवंबर 2021 को आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी परीक्षा नियामक प्राधिकारी की अधिकृत वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीटीईटी 2021 के लिए करीब 21 लाख युवाओं ने आवेदन किय़ा था जिनमें प्राथमिक और उच्च दोनों स्तर की परीक्षाओं के आवेदन शामिल हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो इस बचे हुए समय में बढ़िया रिवीजन करने के लिए आप FREE UPTET Courses & E-Books- Download Now की मदद ले सकते हैं। ये खास ई-बुक्स परीक्षा के आखिरी दिनों में अभ्यर्थियों का रिवीजन और स्पीड बढ़ाने के लिए ही तैयार की गई हैं।
अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र और TET के ऑनलाइन आवेदन में लगाई गई फोटो वाला पहचान पत्र अपने साथ एग्जाम सेंटर ले जाना होगा।
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे नौजवान घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर और पक्की तैयारी के लिए सफलता के कई खास बैच और फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, UP लेखपाल समेत अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।