आज के समय में ज्यादातर नौजवान किसी मल्टीनेशनल कंपनी की जॉब या फिर सुकून और सुरक्षा देने वाली सरकारी नौकरी की तलाश करते हैं लेकिन हमारे बीच लाखों ऐसे युवा भी हैं जो पुलिस या सेना में शामिल होकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। अगर आपने मन में भी देशप्रेम कूट-कूट कर भरा है और आप भी ऐसी ही कोई नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में इन दिनों हजारों पदों पर नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है जिसकी आखिरी तारीख 15 जून 2021 है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (upprpb) ने सब-इंस्पेक्टर के 9,534 पदों के लिए आवेदन मांगे है जिसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इससे जुड़ी और कोई जानकारी पाना चाहते हैं तो अभी इस लिंक
पर क्लिक कर www.safalta.com से जुड़ सकते हैं। इस ख़बर के जरिए हम आपको बताएंगे कि अगर आप UP-SI की परीक्षा में सफल हो गए तो आपको क्या-क्या जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
SI बनने पर क्या होगी जॉब प्रोफाइल:
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक पुलिस उप-निरीक्षक का पद काफी महत्वपूर्ण होता है। एक एसआई अपने पुलिस थाने का पूरा प्रभार संभालता है और अपने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम करता है। इसकी जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं।
1-अनुशासन बनाए रखना- एक एसआई की जिम्मेदारी है कि वो अपने क्षेत्र में अनुशासन, कानून-व्यवस्था बनाकर रखे और अपराध मुक्त समाज बनाने की दिशा में काम करे।
2-नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना- सब-इंस्पेक्टर का मुख्य कर्तव्य है कि उसके क्षेत्र के नागरिक सुरक्षित हों।
3-थाने में आए मामलों को सुलझाना-एक सब-इंस्पेक्टर के पास उसके और उसके अधीनस्थों को सौंपे गए सभी मामलों को हल करने और लोगों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी होती है।
4-अपने वरिष्ठों को रिपोर्ट पेश करना- एसआई को सभी रिकॉर्ड लिखित प्रारूप में अपने उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करने होतेहैं।
5-अपने क्षेत्र की साप्ताहिक गश्ती- अपने क्षेत्र का सप्ताह में गश्त करना और उसके इलाके में नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं या नहीं, इसका पता लगाना और लोगों को सुरक्षित महसूस कराना भी एक एसआई की ड्यूटी होती है।
www.safalta.com के साथ करें एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर यूपी एसआई के लिए आवेदन कर चुके हैं या करने की सोच रहे हैं तो इसकी तैयारी के लिए आप www.safalta.com के जरिए चलाए जा रहे खास UP-SI बैच की मदद ले सकते हैं जहां आपको 220 घंटे से भी ज्यादा समय की लाइव क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स और दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका दिया जा रहा है। आप इस लिंक
https://www.safalta.com/up-police-si-safalta-batch-2021 पर क्लिक कर कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठकर तैयारी करते हुए अपना पुलिस अफसर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।