फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police (SI) Exam 2021: यूपी एसआई की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए हैं ये प्रश्न, एग्जाम सेंटर में प्रवेश से पहले जरुर करें इनका अभ्यास

Wed, 24 Nov 2021 03:23 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-SI भर्ती के अंतर्गत 9,534 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 नवंबर से दो दिसंबर के बीच आयोजित हो रही हैं। इसके पहले चरण की परीक्षा पूरी कराई जा चुकी है, जबकि 20 नवंबर 2021 से फेज-2 आयोजन एग्जाम की शुरुआत हो चुकी है।  
 
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9,534 पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के फेज-2 की शुरूआत हो चुकी है, जोकि 25 नवंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा तीसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होगी और 2 दिसंबर 2021 तक जारी रहेगी। इन एग्जाम के लिए बनाए गए परीक्षाकार्यक्रम में 3 दिसंबर 2021 को एक अतिरिक्त दिन के रूप में सुरक्षित रखा गया है। ताकि किसी परीक्षा के रद्द होने या किसी कारणवश एग्जाम को टाले जाने की स्थिति में, उन एग्जाम को 3 दिसंबर को सम्पन्न कराया जा सके। इस आर्टिकल में पिछली एसआई भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा में पूछे गए कई महत्वपूर्ण सवालों और उनके जवाबों को साझा किया गया है। इसके अलावा सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी ने फ्री मॉक टेस्ट सीरीज की भी शुरुआत की है। इन मॉक टेस्ट का अभ्यास करके अभ्यास करके प्रतियोगी अभ्यर्थी फेज-2 व फेज-3 के एग्जाम में शामिल हो सकते हैं और आसानी से अपना पेपर क्रैक कर सकते हैं। इस निशुल्क बैच को ज्वॉइन करने के लिए स्टूडेंट्स को तुरंत सफलता के FREE UP Police SI Course- Join Now  कोर्स बैच को ज्वॉइन कर लेना चाहिए।  

 परीक्षा से पहले इन प्रश्नों की जरुर करें प्रैक्टिस 

1.  महावीर प्रसाद द्विवेदी किस पत्रिका के संपादक थे?

विज्ञापन

उत्तर. सरस्वती 
 2. हिन्दी साहित्य की प्रथम कहानी का नाम क्या है?
उत्तर. इंदुमति 
3. भाषा के क्षेत्रीय रूप को क्या कहा जाता है?
उत्तर. बोली 
 4. बाँगरु भाषा किस राज्य में सबसे अधिक बोली जाती है?
उत्तर. हरियाणा 
 5. 1946 में निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में एक महत्वपूर्ण किसान आंदोलन, तेभागा आंदोलन शुरू किया गया था?
उत्तर. बंगाल 
 6. मौद्रिक नीति समिति का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर. आरबीआई के गवर्नर व दो उप-गवर्नर 
 7. ‘’नाक का मोती अधर की कान्ति से, बीज दाड़िम का समझकर भ्रांति से.........’’ इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?
उत्तर. भ्रांतिमान अलंकार 
 8. जिस कृति के लिए कवि नागार्जुन को साहित्य अकादमी पुरुस्कार मिला वह किस भाषा में रचित है?
उत्तर. मैथली 
9. मानव शरीर में श्रोणि कंकाल का आकार क्या होता है?
उत्तर. त्रिकोण 
10. भारतीय स्वतंत्रता के लिए बर्लिन समिति किस योजना के तहत स्थापित की गई थी?
उत्तर. जिम्मरमैन योजना 

 कब से तक चलेंगी ये परीक्षाएं     

 यूपी-SI भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे फेज की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 के बीच और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के बीच होगी। 

 यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

 अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें