उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), लखनऊ ने 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच उप-निरीक्षकों, प्लाटून कमांडरों, अग्निशमन अधिकारियों की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए आवंटित तिथि और शहर का विवरण जारी किया है। यूपीपीआरपीबी एसआई परीक्षा की तारीख, शहर का विवरण ऐसे कर सकते हैं चेक:-
- यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- चरणवार आवंटित परीक्षा शहर, तिथि विवरण पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड करें।
- अपना आवेदन नंबर जांचें।
यह भर्ती अभियान फरवरी 2021 में घोषित किया गया था। यूपी पुलिस एआई भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 9,534 रिक्त पदों को भरा जाएगा। तकनीकी समस्याओं के मामले में, यदि किसी केंद्र में परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती है, तो परीक्षा फिर से निर्धारित की जाएगी और 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यूपीपीआरपीबी ने कहा है कि परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र का सटीक विवरण उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाएगा। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक चरण छह दिनों की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।