उम्मीदवार 23 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
बोर्ड ने उम्मीदवारों को परीक्षा की उत्तर कुंजी के लिए अपनी आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए 23 दिसंबर, 2021 रात 9 बजे तक का समय दिया है। जारी की गई उत्तर कुंजी पर सवाल उठाने के लिए अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों को तैयार रखें। उम्मीदवार,आंसर की में दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं है, तो उन्हें अपनी आपत्ति को प्रमाणित करने के लिए बोर्ड से अपने दस्तावेजों को सत्यापित करवाना होगा। अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न और उसके उत्तर विकल्प या उत्तर कुंजी के संबंध में कोई गलती पता चलती है तो वे अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उपलब्ध लिंक पर अपना पंजीकरण करें।
यूपी पुलिस भर्ती आंसर की 2021 को ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारियों के साथ लॉग इन करें।
- उत्तर कुंजी को चेक करें।
- अब उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।