चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन
उम्मीदवारों को पदों से जुड़े दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर, फिर आवेदन करने के लिए निर्देशित किया गया है। उम्मीदवार अच्छी तरह से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए तैयारी करें। जिन भी सेंपल पेपर से परीक्षार्थियों को अभ्यास करना है, उनसे जुड़ी किताबों के बारे में जानकारी जुटाएं और उनमें मौजूद पाठ्यक्रमों से तैयारी करें। सिर्फ चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के पास पात्रता मानदंड के तहत प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होंगे, तो उनके आवेदन पत्र रद कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट education.goa.gov.in पर जाकर प्राथमिक स्कूल शिक्षक भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।