फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Vacancies 2021: जानें क्या है यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की चयन प्रक्रिया व परीक्षा का पैटर्न

विज्ञापन
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (UP-SI) के 9,027 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड के द्वारा यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायरमैन के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू कर दी गई थी। बता दें कि अभ्यर्थी 30 मई तक इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा इस लिंक  https://www.safalta.com/up-police-si-safalta-batch-2021 पर क्लिक करके अपने एग्जाम की बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


UP-SI की चयन प्रक्रिया
UP-SI की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व अंत में फिजिकल टेस्ट होता है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में पास होना अनिवार्य है।

क्या है UP-SI की लिखित परीक्षा का पैटर्न-
इसकी लिखित परीक्षा 400 अंको की होती है जिसमें चार सेक्शन होते हैं। हर सेक्शन से 40 प्रश्न पूछे जाते हैं व हर सेक्शन के लिए अधिकतम 100 अंक निर्धारित होते हैं। इसमें आने वाले चारों सेक्शन इस प्रकार हैं- सामान्य हिंदी, बेसिक लॉ/सामान्य ज्ञान, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग। इस प्रकार इसकी लिखित परीक्षा में कुल 160 प्रश्न आते हैं उन्हें हल करने के लिए छात्रों को 120 मिनट का समय प्रदान किया जाता है। इस प्रकार हर प्रश्न के लिए 2.5 अंक निर्धारित होते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
विज्ञापन


ऐसे करें खुद को UP-SI के लिए तैयार:
अगर उम्मीदवार यूपी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें आज से ही खुद को लिखित परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए वो Safalta.com के जरिए चलाए जा रहे स्पेशल यूपी पुलिस एसआई बैच की मदद ले सकते हैं। दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा संचालित इस खास बैच में छात्रों को 220 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।  साथ ही आपको 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी मैटेरियल दिए जाएंगे और अपडेट रखने के लिए स्पेशल करेंट अफेयर्स के यूट्यूब चैनल के सब्सक्रिप्शन जैसी ढेरों सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। तो देर किस बात की अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाएं या इस लिंक  http://bit.ly/SAFALTA-APP  पर क्लिक करें और फ्री में Safalta ऐप डाउनलोड करें,  या रजिस्टर करें https://www.safalta.com/demo-registration
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें