फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police (ASI) Recruitment 2021: असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन पद्धति में हुआ ये परिवर्तन, अभ्यर्थी जाने लें क्या है नया नियम

Fri, 19 Nov 2021 03:12 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा यूपी-ASI भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़ी एक आधिकारिक नोटिस जारी की है। अनुमान है जल्द ही भर्ती बोर्ड द्वारा एग्जाम डेट का भी ऐलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश SI भर्ती - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा ASI पदों के लिए निकाली गई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार भी अब इसकी लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी कमरकस लें, क्योंकि पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही इसकी परीक्षा तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। यूपीपीआरपीबी ने एएसआई पदों के लिए आयोजितन किए जाने वाले एग्जाम से पहले आधिकारिक तौर पर संक्षिप्त नोटिस जारी की है, जिसमें लिखित परीक्षा व उसके मूल्यांकन से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम साझा किए गए हैं। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक,  भर्ती बोर्ड अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार यह लिखित परीक्षा एक ही तिथि को एक पाली अथवा एक से अधिक पालियों या एक से अधिक तिथियों में विभिन्न प्रश्नपत्र के साथ आयोजित कर सकता है। बोर्ड ने नोटिस जारी कर यह भी स्पष्ट कर दिया है कि  प्रत्येक पालियों के प्रश्न-पत्र अलग-अलग होंगे और मूल्यांकन के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा ASI पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, जिनका आवेदन पत्र पूरी तरह से सत्य पाया गया है, अपनी लिखित परीक्षा के पूरे कोर्स का इन अंतिम दिनों में कंप्लीट रीविजन व प्रैक्टिस करना चाहते हैं वे तुरंत सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police ASI Course- Join Now कोर्स को बस एक क्लिक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।

 मूल्यांकन से जुड़ा ये नियम जरुर जाने लें अभ्यर्थी 

 यूपीपीआरपीबी ने कुछ दिनों पहले एक ऑफिशियल नोटिस जारी की थी। जिसमें उम्मीदवारों को यह जानकारी दी गई थी कि लिखित परीक्षा के प्रत्येक विषय में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक जबकि कुल 40 प्रतिक्षत अंक हासिल करेंगे होंगे। लेकिन अब भर्ती बोर्ड द्वारा एक नई नोटिस साझा की गई है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 35 प्रतिशत या 40 प्रतिशत अंक से आशय प्रसामान्यीकरण अंक से है। इसके अतिरिक्त इस परीक्षा के मूल्यांकन में इक्यू पर्सेंटाइल पद्धति को अपनाया जाएगा। 

 जाने लें कितने अंकों की होगी ASI की लिखित परीक्षा 

 भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एग्जाम 400 अंकों की होगी। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही आन्सर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों का कोई नकारात्मक अंक काटा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

 इक्यू पर्सेंटाइल पद्धति से होगा मूल्यांकन  
 कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन विभिन्न  चरणों के भिन्न-भिन्न पालियों में सम्पन्न कराई जाती हैं। जिसके लिए कई अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। इन प्रश्नपत्रों  में  कुछ आसान और कुछ  कठिन सवाल शामिल होते हैं। ऐसे में भर्ती बोर्ड सभी उम्मीदवारों का समान  रूप  से मूल्यांकन  करने  के  लिए प्रसामान्यीकरण प्रक्रिया का प्रयोग करता है। इस प्रॉसेस को लागू करने के बाद एग्जाम में बैठने वाले छात्रों को वास्तविक अंकों के साथ-साथ पर्सेंटाइल अंक भी हासिल होते हैं, जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। यह पर्सेंटाइल अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तय होता है लेकिन इक्यू पर्सेंटाइल पद्धति के प्रयोग में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंक महत्वपूर्ण नहीं होते हैं,बल्कि उनकी रैंक महत्वपूर्ण होती है। 

 डाउनलोड करें सफलता ऐप पाए फ्री मॉक टेस्ट का लाभ    

 अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे  छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए  सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान। 
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें