सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज दिनांक 28 जनवरी, 2022 को है। जो भी योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
UKSSSC JE recruitment: जून में होनी है परीक्षा
उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन जून, 2022 में किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 76 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवेदकों को 30 जनवरी तक अपना आवेदन शुल्क भी जमा कर देना होगा।
UKSSSC JE recruitment: आयु-सीमा और चयन प्रक्रिया
यूकेएसएसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष होनी चाहिए। आयु-सीमा का आधार 1 जुलाई, 2021 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए समय-सीमा 2 घंटे की होगी। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जा सकते हैं।
UKSSSC JE recruitment: कैसे करें अपना आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
1. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे One Time Registration (OTR) के लिंक पर क्लिक करें।
2. अब Candidate, Register पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडीऔर पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब मांगी जी रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर लें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए अपना आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।