14 जुलाई को होगी परीक्षा
उत्तराखण्ड पीसीएस ने राज्य के 13 जनपदों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की घोषणा की है। आयोग ने 14 जुलाई को आयोजित होने जा रही परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने अभी इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पूर्व के वर्षों के पैटर्न को देखें तो एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 दिन पहले जारी किया जाता है।
उम्मीद है कि आयोग 30 जून को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि आयोग द्वारा नहीं की गई है, लेकिन पूर्व के रूझानों पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि एडमिट कार्ड 30 जून के आसपास जारी किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (psc.uk.gov.in.) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। वेबसाइट पर लॉगइन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
बता दें कि इससे पहले यूकेपीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 07 जुलाई, 2024 को किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में आयोग ने 14 मई को एक विज्ञप्ति जारी करके परीक्षा तिथि में संशोधन कर दिया था। इस क्रम में अब UKPSC ने नई घोषित तिथि 14 जुलाई के लिए प्रश्न-पत्रों के अनुसार परीक्षा समय का औपचारिक कर दिया है।