28 नंवबर तक दे सकते हैं चुनौती
एसएससी ने 28 नवंबर, 2021 (शाम 06.00 बजे तक) तक एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' की अस्थायी उत्तर कुंजी को चुनौती देने की सुविधा भी प्रदान की है। योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए एसएससी उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉग इन करके आपत्तियां उठा सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी 2020 उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
- चरण 1: उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट, यानी ssc.nic.in पर जाना होगा।
- चरण 2: होम पेज पर, नवीनतम समाचार अनुभाग पर जाएं और "स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2020 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की टेंटेटिव उत्तर कुंजी को डाउनलोड करना ..." पर क्लिक करें।
- चरण 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। उसमें नीचे दिए गए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 4: यह आपको नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा।
- चरण 5: एसएससी आशुलिपिक समूह सी और डी उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाओं की जांच करें।
- चरण 6: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट लें।