फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Examination 2021: MTS की परीक्षा में पूछे जाएंगे करेंट अफेयर्स के ये महत्वपूर्ण प्रश्न, कर लीजिए अभी से तैयार

सार

अगर आप SSC MTS, NDA & NA, यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 05 अक्तूबर से मल्टी टास्किंग परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 05 अक्तूबर से 02 नवंबर के बीच आयोजित की जानी है और इसमें लाखों अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। अभी तक MTS भर्ती के कई शिफ्ट्स की परीक्षा आयोजित हो चुकी है और इनमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा के जनरल अवेयरनेस (GA) सेक्शन में काफी मात्रा में करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को करेंट अफेयर्स के प्रश्नों का नियमित तौर पर अभ्यास करना चाहिए। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को नीचे दिया गया है। साथ ही बाकी बचे समय में इस परीक्षा के कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


MTS परीक्षा की दृष्टि से करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

Q.1 नोबेल शांति पुरस्कार 2021 किसे दिया गया है?
उत्तर - फिलीपीन की पत्रकार मारिया रेस्सा और रूसी पत्रकार दिमित्रि मुरातोव
Q.2 "स्वामित्व" (SVAMITVA) योजना किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा लागू की गई है?
उत्तर - पंचायती राज मंत्रालय
Q.3 छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने किन उद्यानों के संयुक्त क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित किया है?
उत्तर - गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान, तमोर पिंगला वन्यजीव। 
Q.4 2021-22 के बजट में घोषित “मित्रा” (MITRA) योजना किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर - कपड़ा
Q.5 फ़ोर्ब्स की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में कौन शीर्ष अमीर भारतियों में प्रथम स्थान पर हैं?
उत्तर - मुकेश अंबानी (प्रथम), गौतम अडानी (द्वितीय)।    

यह भी पढ़ें: भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सूची

Q.6 हाल ही में पूर्वोत्तर के लिए खाद्य तेल 'ऑयल पाम' पर राष्ट्रीय मिशन पर व्यापार शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?
उत्तर - गुवाहाटी
Q.7 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गयीं हैं?
उत्तर - अंशु मलिक
Q.8 किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश ने अपनी स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (HIMS) परियोजना के तहत “प्रत्येक नागरिक” को एक अद्वितीय स्वास्थ्य कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है?
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर - दिल्ली
Q.9 तंजानिया के किस उपन्यासकार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
उत्तर - अब्दुलरजाक गुरनाह।  
Q.10 भारतीय वायु सेना ने अपना 89वां स्थापना दिवस कब मनाया है?

उत्तर - 8 अक्टूबरप्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करें यहां
अगर आप SSC MTS, NDA & NA, यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें