फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JHT, Stenographer 2024: एसएससी जेएचटी, स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी; देखें कब होगा एग्जाम

Fri, 06 Sep 2024 07:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JHT, Stenographer 2024 Exam Dates: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथियां आज घोषित कर दी हैं। दोनों परीक्षाओं का आयोजन इसी वर्ष दिसंबर में किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JHT, Stenographer 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2024 की तिथि आज, 6 सितंबर को घोषित कर दी है। उम्मीदवार एसएससी जेएचटी और स्टेनोग्राफर परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. के माध्यम से देख सकते हैं। दोनों परीक्षाओं का आयोजन इसी साल दिसंबर में किया जाएगा।

विज्ञापन

SSC JHT, Stenographer Exam date 2024: जानें जेएचटी, स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथियां

शेड्यूल के अनुसार, एसएससी जेएचटी परीक्षा 9 दिसंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। आयोग 10 और 11 दिसंबर को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा आयोजित करेगा। एसएससी जेएचटी 2024 और स्टेनोग्राफर परीक्षा कार्यक्रम उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं-
परीक्षा का नाम परीक्षा की तिथि
संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती (पेपर-1)  9 दिसंबर, 2024
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा  10 और 11 दिसंबर, 2024

SSC JHT Admit Card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

उम्मीदवारों को एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आयोग परीक्षा शुरू होने से करीब 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा। 
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया और रिक्ति विवरण

एसएससी जेएचटी 2024 भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों को भरना है। एसएससी जेएचटी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार है:
  • पेपर-1: यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे, जोकि 100 अंकों के होंगे।
  • पेपर-2: हिंदी और अंग्रेजी दोनों में अनुवाद और निबंध लेखन सहित वर्णनात्मक परीक्षा (200 अंक)। 
  • दस्तावेज सत्यापन: अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन।
  • अंतिम मेरिट सूची: दोनों पेपरों में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें