कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा GD कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हुए 20 दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है और आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त भी हो जाएगी। गौरतलब है कि SSC ने 17 जुलाई को GD कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था और इस नोटिफिकेशन के मुताबिक GD कांस्टेबल के 25271 पदों पर बहाली के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। GD कांस्टेबल की इस भर्ती में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और परीक्षा से पहले अपनी तैयारी को बेहतर करना चाहता हैं, तो आपको इसी वक्त सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।
इन शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन :
GD कांस्टेबल की इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के सामने एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा और वे वहाँ तक कैसे जाएंगे। हालांकि किस परीक्षा केंद्र पर किन अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी यह देखने का काम तो आयोग का है, लेकिन अभ्यर्थी फिर भी चाहें तो अपने पसंद के शहर का चयन कर सकते हैं। दरसअल SSC नौ जोनों में बटा हुआ है और एक अभ्यर्थी किसी भी एक जोन में से अपने पसंद के 3 शहर चुन सकता है।
कैसे कर सकते हैं मनपसंद शहर का चयन :
GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करते समय ही अभ्यर्थियों को अपने पसंद के तीन शहर चुनने का मौका मिलता है। आवेदन फॉर्म को भरते समय अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार अपनी पसंद के तीन शहर चुन सकते हैं। हालांकि आयोग अभ्यर्थियों को यह सुविधा जरूर दे रहा है, लेकिन परीक्षा केंद्र के चयन का अधिकार पूर्ण रूप से आयोग के पास सुरक्षित है, और आयोग इसमें परिवर्तन भी कर सकता है।
युपी बिहार के इन शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन :
उत्तर प्रदेश और बिहार SSC के सेंट्रल रीजन में आते हैं और इस रीजन के लिए SSC निम्न शहरों में GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाएगी।
बिहार के शहर - भागलपुर, दरभंगा मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया
उत्तर प्रदेश के शहर - आगरा , बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी
कैसे करें तैयारी :
देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की वजह से परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा भी खूब बढ़ी है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आप भी सरकारी नौकरी चाहते हैं तो बाकी अभ्यर्थियों से आगे रहने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD UPSSSC PET, UP SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।