फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Constable Result 2024: जल्द जारी होगा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से कर सकेंगे चेक

Mon, 10 Jun 2024 07:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC GD Constable Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। कुल 26,146 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC GD Constable Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी करने वाला है। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट जारी होने पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in.)के माध्यम से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से जीडी कांस्टेबल के कुल 26,146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

अंकन योजना

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में 160 अंकों के 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए, जिसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। प्रत्येक सही जवाब पर उम्मीदवारों को 2 अंक मिलेंगे। वहीं, गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में पास होने के लिए ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होने के योग्य होंगे। आयोग द्वारा पीईटी व पीएसटी की तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें