फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand HC Exam 2024: स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी; तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 10 Jun 2024 04:53 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Jharkhand HC Admit Card 2024 Out: झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Jharkhand HC Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand HC Admit Card 2024 Out: झारखंड उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  (jharkhandhighcourt.nic.in.) के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या मिलने में असमर्थ हैं तो वे ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति के साथ 15.06.2024 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच झारखंड उच्च न्यायालय, धुर्वा, रांची जाएं और एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति को दूर करें।

रिक्ति विवरण
झारखंड उच्च न्यायालय के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 399 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 397 रिक्तियां झारखंड राज्य के सिविल न्यायालयों में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पद के लिए हैं और 2 रिक्तियां न्यायिक अकादमी झारखंड, रांची में अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के लिए हैं।

परीक्षा तिथि
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 18 से 22 जून तक रांची, झारखंड में आयोजित होने वाली है। 
विज्ञापन

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jharhandhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • अब मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'भर्ती' टैब पर जाएं।
  • इसके बाद इंग्लिश स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें। 
  • अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें