कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को खुशखबरी देते हुए दिसंबर तक आयोजित की जाने वाली कई परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। साथ ही आयोग ने कई परीक्षाओं के लिए परिणामों की घोषणा करने की तारीख का भी ऐलान किया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से अधिकतर परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल से पीछे हो गई हैं। अब कोरोना महामारी की स्थिति थोड़ी सुधरी है तो आयोग सभी लंबित परीक्षाओं का आयोजन जल्द से जल्द करना चाहता है। इसी कड़ी में कई लंबित भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा और कई परीक्षाओं के लिए परिणाम जारी करने की संभावित तिथि की घोषणा की गई है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता के FREE Course- Subscribe Now से जुड़ जाना चाहिए।
| दिसंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षाएं |
परीक्षा आयोजन की तिथि |
| संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2019 |
स्किल टेस्ट 03.11.2021 |
| दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2020 |
पेपर-II 08.11.2021 |
| आशुलिपिक ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2020 |
कंप्यूटर आधारित टेस्ट-11.11.2021 से 15-11-2021 |
| केंद्रीय सशस्त्र में कांस्टेबल (जीडी) पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी)परीक्षा, 2021 |
कंप्यूटर आधारित टेस्ट -16.11.2021 से 15.12.202 |
अपने आने वाले SSC परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें
| परीक्षा का नाम |
रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि |
| संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2018 (अंतिम परिणाम) |
30.09.2021 |
| संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2019 (टियर-II) |
30.09.2021 |
| दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2020 (पीईटी/पीएसटी) |
30.09.2021 |
| कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा 2020 (अंतिम परिणाम) |
31.10.2021 |
| कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला दिल्ली पुलिस परीक्षा-2020 (अंतिम परिणाम) |
31.10.2021 |
| संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2020 (टियर- I) |
30.11.2021 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध)परीक्षा, 2019 (पेपर- II) |
30.11.2021 |
| संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2020 (टियर- I) |
31.12.2021 |
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप SSC द्वारा आयोजित की जाने वाले GD कांस्टेबल भर्ती, MTS भर्ती या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन फ्री कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप
सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और अन्य सभी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।