फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Exam & Result Calendar 2021: SSC दिसंबर तक इन परीक्षाओं को करेगी आयोजित, कई भर्तियों के लिए परिणामों की भी होगी घोषणा, पूरी लिस्ट देखें यहाँ

सार

SSC ने दिसंबर तक आयोजित की जाने वाली कई परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने कई भर्तियों के लिए परिणामों की घोषणा करने की संभावित तारीख का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को खुशखबरी देते हुए दिसंबर तक आयोजित की जाने वाली कई परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। साथ ही आयोग ने कई परीक्षाओं के लिए परिणामों की घोषणा करने की तारीख का भी ऐलान किया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से अधिकतर परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल से पीछे हो गई हैं। अब कोरोना महामारी की स्थिति थोड़ी सुधरी है तो आयोग सभी लंबित परीक्षाओं का आयोजन जल्द से जल्द करना चाहता है। इसी कड़ी में कई लंबित भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा और कई परीक्षाओं के लिए परिणाम जारी करने की संभावित तिथि की घोषणा की गई है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता के FREE Course- Subscribe Now से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

 
दिसंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षाएं परीक्षा आयोजन की तिथि
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2019 स्किल टेस्ट 03.11.2021
दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2020 पेपर-II 08.11.2021
आशुलिपिक ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2020  कंप्यूटर आधारित टेस्ट-11.11.2021 से 15-11-2021
केंद्रीय सशस्त्र में कांस्टेबल (जीडी) पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी)परीक्षा, 2021 कंप्यूटर आधारित टेस्ट -16.11.2021 से 15.12.202
अपने आने वाले SSC परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें    
परीक्षा का नाम रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2018 (अंतिम परिणाम) 30.09.2021
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2019 (टियर-II) 30.09.2021
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2020 (पीईटी/पीएसटी) 30.09.2021
कनिष्ठ हिंदी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा 2020 (अंतिम परिणाम) 31.10.2021
कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला दिल्ली पुलिस परीक्षा-2020 (अंतिम परिणाम) 31.10.2021
संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा, 2020 (टियर- I) 30.11.2021
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध)परीक्षा, 2019 (पेपर- II) 30.11.2021
संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2020 (टियर- I) 31.12.2021

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC द्वारा आयोजित की जाने वाले GD कांस्टेबल भर्ती, MTS भर्ती या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इन फ्री कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और अन्य सभी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें