फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CPO Result 2023: सीपीओ भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, तैयार रखें अपने दस्तावेज

Tue, 24 Oct 2023 01:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CPO Result 2023: एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। परीक्षा दे चुके छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
SSC CPO 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CPO Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से केंद्रीय पुलिस संगठन (CPO) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित वाला है। एसएससी सीपीओ लिखित परीक्षा 2023 दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में उप-निरीक्षक की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से एसएससी सीपीओ परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

SSC CPO परीक्षा विवरण

एसएससी सीपीओ टियर 1 भर्ती परीक्षा 03 अक्तूबर से 05 अक्तूबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि परीक्षा की उत्तर कुंजी 07 अक्तूबर को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 09 अक्तूबर, 2023 तक उपलब्ध थी।

एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा  में पेपर- I, शारीरिक मानक परीक्षण (PST)/शारीरिक परीक्षण (PET), पेपर- II और चिकित्सा परीक्षा (DME) शामिल होंगे। परीक्षा के ये सभी चरण पास करना अनिवार्य है।

SSC CPO रिक्तियों का विवरण

  • एसआई दिल्ली पुलिस-पुरुष: 109 रिक्तियां

  • एसआई दिल्ली पुलिस-महिला: 53 रिक्तियां

  • सीएपीएफ में एसआई (जीडी): 1714 रिक्तियां

विज्ञापन

SSC CPO Result ऐसे करें चेक

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें