SSC Constable GD 2021 Result Declared: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से शुक्रवार, 12 अगस्त को असम राइफल्स परीक्षा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) आदि पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST), 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2- यहां होम पेज पर 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
चरण 3- अब असम राइफल्स परीक्षा, 2021 परिणाम लिंक में सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कॉन्स्टेबल (जीडी) के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4- इसके बाद आपका परिणाम सामने स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5- इस परिणाम फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।