UPSC CDS Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग/UPSC की ओर से संयुक्त रक्षा सेवाएं/CDS II, 2021 भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम को आज शुक्रवार 132 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। परीक्षा का परिणाम अब आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। बता दें कि यह परिणाम ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी/OTA के लिए आयोजित किए गए सीडीएस-II परीक्षा के लिए है। जो भी उम्मीदवार UPSC CDS परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
यहां होगा चयन
इस भर्ती में सफल उम्मीदवारों का चयन चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत पुरुषों के 116वें बैच और महिलाओं के 30वें बैच के लिए किया गया है। कुल 214 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों की मदद से चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CDS 2021 के अंतिम परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडाएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
इस तारीख से चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड
जिन उम्मीदवारों ने UPSC सीडीएस-II परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने स्कोरकार्ड को 15 दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकेंगे। उम्मीदवारों को इसके लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। ध्यान रखें कि स्कोरकार्ड 30 दिनों तक ही ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।