फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Result: एसएससी सीएचएसएल 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देखें परिणाम

Tue, 10 May 2022 09:25 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL Final Result 2019: जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीएचएसएल के लिए टियर- 3 कौशल परीक्षा में भाग लिया था, वे अब कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।  
विज्ञापन
SSC CHSL Final Result 2019 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL Final Result 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मंगलवार, 10 मई, 2022 को एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2019 (SSC CHSL Final Result) की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (Combined Higher Secondary Level Exam) की परीक्षा के लिए टियर- 3 कौशल परीक्षा में भाग लिया था, वे अब कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।  

विज्ञापन

विभागों की च्वॉइस फिलिंग को भी ध्यान में रखा गया

इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए, आयोग ने कहा कि अंतिम चयन और मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों का आवंटन उन उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है जिन्होंने दस्तावेज सत्यापन और टियर-3 (कौशल परीक्षा) उत्तीर्ण की है। सूची तैयार करते वक्त टियर-1 और टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवार, दस्तावेज सत्यापन दौर के दौरान उनके द्वारा दिए गए पदों और विभागों की च्वॉइस फिलिंग को भी ध्यान में रखा गया है। 
 

28 फरवरी को जारी हुए थे कौशल परीक्षा के परिणाम

उल्लेखनीय है कि एसएससी ने 28 फरवरी, 2022 को सीएचएसएल 2019 के कौशल परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। परिणाम के आंकड़ों के अनुसार, कुल 13,088 उम्मीदवारों ने दस्तावेज सत्यापन दौर में उपस्थित होने के लिए अर्हता प्राप्त की थी। अंतिम परिणाम में प्राप्त अपने संबंधित अंकों की जांच करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों पर ध्यान दे सकते हैं।
 
विज्ञापन

SSC CHSL Final Result 2019: डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में  "Combined Higher Secondary (10+2) Level Exam (CHSL), 2019- Final Result की घोषणा" पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद, होम पेज के ऊपरी दाएं कोने पर स्थित 'परिणाम' पढ़ने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  4. आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा जहां आपको सीएचएसएल टैब पर क्लिक करना होगा।
  5. एक और पेज खुलेगा जहां एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2019 का लिंक प्रदर्शित होगा। 
  6. इसके बाद फाइनल रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें।
  7. परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। स्कोर जांचें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें। 
  8. भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी प्रति प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें