UPSC CAPF 2022: भर्ती का विवरण
यूपीएससी की ओर से जारी की गई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (असिस्टेंट कमांडेंट) भर्ती के माध्यम से कुल 253 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम चयनित उम्मीदवारों को बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल), सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल), आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
UPSC CAPF 2022: कुल पदों की संख्या- 253
- बीएसएफ के लिए पदों की संख्या- 66
- सीआरपीएफ के लिए पदों की संख्या- 29
- साआईएसएफ के लिए पदों की संख्या- 62
- आईटीबीपी के लिए पदों की संख्या- 14
- एसएसबी के लिए पदों की संख्या- 82
UPSC CAPF 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 2 अगस्त, 2022 तक 20 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, महिला, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
UPSC CAPF 2022: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक , शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा मानक परीक्षण, साक्षात्कार और अंतिम चयन / मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
UPSC CAPF 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CAPF 2022 के लिए आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें औस सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।