फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI, IBPS, RRB Exam, Safalta Talks: हिम्मत और जज्बे के दम पर हार को जीत में बदला, जानिए क्या है इस युवा बैंक अफसर की कहानी

सार

Safalta Talks के इस खास सेशन में हमने एक ऐसे ही युवा सत्यम श्रीवास्तव को आमंत्रित किया है जिन्होंने मैथ्स में ग्रैजुएशन करने के बाद बैंक में नौकरी के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं।
विज्ञापन
Success Stories/ Safalta Talks - फोटो : Safalta Talks
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में सरकारी बैंक में नौकरी युवाओं की पहली पसंद हैं। हर साल अलग-अलग बैंक की नौकरियों के लिए लाखों युवा आवेदन करते हैं जिसकी वजह से इसमें उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से इन परीक्षाओं में युवाओं को बार-बार हार का मुंह देखना पड़ता है और उनमें ज्यादातर हताश होकर बैठ जाते हैं लेकिन कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जो कई बार असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारते और आखिर में जीत हासिल कर ही दम लेते हैं। safalta talks के इस खास सेशन में हमने एक ऐसे ही युवा सत्यम श्रीवास्तव को आमंत्रित किया है जिन्होंने मैथ्स में ग्रैजुएशन करने के बाद बैंक में नौकरी के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं जिनमें उन्हें बार-बार असफलता मिली लेकिन हार ना मानते हुए उन्होंने पूरे जोश और मेहनत से फिर से कोशिश की और 2020 में रीजनल रूरल बैंक (RRB) में क्लर्क और पीओ दो वर्ग में सिलेक्शन ले लिया। अब वो बतौर असिस्टेंट मैनेजन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


safalta talks के इस खास सेशन में उत्तर प्रदेश के गोण्डा के रहने वाले सत्यम बताएंगे कि कैसे बार-बार असफलता मिलने के बाद उन्होंने आखिरकार सफलता हासिल कर ली। वो युवाओं को बैंक की प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे स्कोर  लाने के लिए कई टिप्स भी देंगे और उन्हें जीत मिलने तक खुद को हमेशा उत्साहित बने रहने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

कब होगा इस सेशन का आयोजन
safalta talks के इस खास सेशन का आयोजन 8 जून मंगलवार शाम 7 बजे होगा। आप safalta talks के यूट्यूब चैनल पर इस सेशन को देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक https://youtu.be/fiswlv7FLTo पर
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिट कर भी यह सेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें