SBI CBO Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सोमवार 6 जून, 2022 को परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जल्द से जल्द जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर लें।
SBI CBO Result 2022: इतने पदों पर होनी है भर्तियां
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 1226 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें से 1100 पद रेगुलर हैं और 126 पद बैकलॉग भर्ती के लिए हैं। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
SBI CBO Result 2022: साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र जारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीबीओ भर्ती के अगले चरण यानी की साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए प्रवेश पत्र को भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI CBO Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन करें-:
- उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे web/careers/current-openings के सेक्शन में जाएं।
- अब RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICERS के लिंक पर क्लिक करें।
- अब संबंधित परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।