आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार तीन मार्च शाम छह बजे तक एसएचएसबी की आधिकारिक वेबसाइट statehealthsocietybihar.org पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान बिहार स्टाफ हेल्थ सोसाइटी की ओर से कुल 4,050 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार के अनुमोदन के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) को रुपये 25,000/- प्रति माह मानदेय के अलावा कार्य प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन के लिए रुपये 15,000/- प्रति माह का पारिश्रमिक भी प्रदान किया जाता है।
बिहार एसएचएस भर्ती के पात्रता मापदंड
आवेदन के लिए आयु सीमा के तहत अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु एक जनवरी, 2022 तक 42 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान लागू होगा। हालांकि, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता में बीएससी (नर्सिंग) / पीबी बीएससी (नर्सिंग) आदि के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य (सीसीएच) में सर्टिफिकेट कोर्स किया होना जरूरी है।
बिहार एसएचएस भर्ती आवेदन शुल्क
बिहार सीएचओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल अनारक्षित, पिछड़ी जाति, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस आदि उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है वहीं, बिहार निवासी एससी / एसटी और सभी श्रेणियों के महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 250 रुपये देय होगा।