फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE 2021: ढूंढ़ रहे हैं सरकारी नौकरी तो सेना और पुलिस के इन विभागों में करें आवेदन

Sat, 14 Aug 2021 05:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। इस जॉब न्यूज लाइव अपडेट में आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें... आज इन विभागों में हैं भर्ती आवेदन का मौका ...
विज्ञापन
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:10 PM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

भारतीय प्रादेशिक सेना ने विभिन्न गैर विभागीय पदों पर प्रादेशिक सेना अधिकारियों के रूप में राष्ट्र की सेवा करने के अवसर के लिए लाभकारी रूप से नियोजित युवा नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2021 है। 

04:40 PM, 14-Aug-2021

Sarkari job: भारतीय प्रादेशिक सेना भर्ती 2021

प्रादेशिक सेना लिखित परीक्षा के माध्यम से विभिन्न गैर-विभागीय पदों पर अधिकारियों की भर्ती कर रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पहले से ही सक्रिय है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पुरुष और महिला दोनों पात्र भारतीय नागरिक होने चाहिए। शारीरिक और मानसिक फिटनेस हर तरह से अनिवार्य है।  

04:09 PM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: भारतीय डाक ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां

भारतीय डाक ने पश्चिम बंगाल पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम), सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक (डीएस) के कुल 2357 पदों पर की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
03:10 PM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri LIVE: आवेदन शुल्क का करना होगा भुगतान

पंजाब पुलिस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को बतौर आवेदन शुल्क 400 रुपये और परीक्षा शुल्क 600 रुपये जमा करने होंगे। वहीं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क के तौर पर क्रमश: 400 रुपये और 150 रुपये देने होंगे।

02:39 PM, 14-Aug-2021

सरकारी नौकरी: स्नातक करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन या सूचना प्रौद्योगिकी में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इंटेलीजेंस असिस्टेंट के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास बी.एससी/ बी.टेक/ बीई की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं इन्वेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक की डिग्री होना चाहिए।

विज्ञापन
01:45 PM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri Live 2021: इन 1156 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

पदों का विवरण
  • इंटेलीजेंस असिस्टेंट - 794 पद
  • इन्वेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल - 362 पद 

12:44 PM, 14-Aug-2021

Sarkari Job Live 2021: इंटेलीजेंस कैडर और इन्वेस्टिगेशन कैडर में निकलीं हैं नौकरियां

पंजाब पुलिस ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर इंटेलीजेंस कैडर में इंटेलिजेंस असिस्टेंट और इन्वेस्टिगेशन कैडर में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 16 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। 21 साल से लेकर 28 साल तक की आयु वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

12:04 PM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri: सेना भर्ती रैली के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?

सैनिक ट्रेड्समैन- न्यूनतम 33 फीसदी अंकों के साथ दसवीं या आठवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। 

11:31 AM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri: सेना भर्ती रैली के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?

सैनिक क्लर्क / स्टोरकीपर - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 60 अंकों के साथ बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

11:00 AM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri: सेना भर्ती रैली के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?

सैनिक जीडी-  इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास करना अनिवार्य है।

10:27 AM, 14-Aug-2021

सरकारी नौकरी लाइव : भारतीय सेना में इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती

भारतीय सेना भर्ती के तहत हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जिलों के अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती जनरल ड्यूटी (Sol GD), सैनिक क्लर्क / स्टोरकीपर (Sol CLK/ SKT) और सैनिक ट्रेड्समैन के पदों पर की जाएगी।

10:18 AM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: मार्च 2022 में होंगी सेना भर्ती रैलियां

युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक सेना भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:15 AM, 14-Aug-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: ढूंढ़ रहे हैं सरकारी नौकरी तो सेना और पुलिस के इन विभागों में करें आवेदन

केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं। सरकारी नौकरी के लिए किए जाने वाले आवेदनों की संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज के युवाओं में सरकारी नौकरी पाने की कितनी चाह है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें