हर व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करता है। लेकिन हम अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक सभी बड़ी बातों पर तो ध्यान देते हैं पर छोटी छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हमारी सफलता एक छोटे से बदलाव पर ही निर्भर करती है। इसी बात को समझाने के लिए Safalta Talks के एक खास सेशन में मोटिवेशनल स्पीकर तरुन शर्मा जुड़ रहे हैं । एक मोटिवेशनल स्पीकर के साथ साथ तरुन एक हैप्पीनेस कोच, मेंटर और सोशल ऐक्टिविस्ट हैं। इनका जन्म फरीदाबाद में हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी इन्होंने फरीदाबाद से ही प्राप्त की। ये एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, इनके पिता की मासिक आय 5000 रु. ही थी। ऐसे में अपने शुरूआती दिनों में इन्होंने काफी ज्यादा संघर्ष व आर्थिक चुनौतियों का सामना किया है।
तरुन ने साल 2001 में मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। शुरूआती दिनों में इन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शुरूआती 4-5 सालों में इन्होंने फ्री में ही ढेरों प्रोग्राम और वर्कशॉप आयोजित किए। कुछ सालों बाद इनकी मेहनत रंग लानी शुरू हुई। अभी तक इन्होंने 10000 से ज्यादा सेमिनार कर चुके हैं। साथ ही ये 150 से ज्यादा ब्रांड्स जैसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सेल, डीआरडीओ, गेल आदि से भी जुड़े हुए हैं।
तरुन ने अबतक 5000 से ज्यादा बच्चों को अपने एनजीओ द राइजिंग, तमसो मा ज्योतिर्गमय के द्वारा शिक्षा प्रदान की है। अगर आप भी तरुन से जुड़ कर सफलता के लिए आवश्यक छोटे से बदलाव को अपनाना चाहते हैं तो आज ही जुड़ें इस खास सेशन से। यह वीडियो देखने के लिए
अभी क्लिक करें