कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। गौरतलब है कि SSC ने 17 जुलाई को GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक GD कांस्टेबल भर्ती 2021 जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए लाखों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं और इसके लिए पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता पर चल रहे खास कोर्स SSC GD Constable Target Batch की मदद ले सकते हैं।
31 अगस्त तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया :
SSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। हालांकि जिन अभ्यर्थियों को इस भर्ती में शामिल होना है, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। अगर आप आखिरी तारीख में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा संभव है कि सर्वर प्रॉब्लम तथा अन्य कारणों की वजह से आप आवेदन करने से वंचित रह जाये।
अंतिम समय में आवेदन करने पर आ सकती हैं दिक्कतें :
कई बार ऐसा होता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार करते हैं और फिर आवेदन करने जाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने से सर्वर पर लोड बढ़ जाता है और आवेदन करने की वेबसाइट काम करना बंद कर देती है। इसलिए GD कांस्टेबल भर्ती सहित किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना अंतिम तारीख का इंतजार किये पहले ही आवेदन कर देना चाहिए।
SSC भी जारी कर चुका है नोटिस :
आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के समय आवेदन करने की राह देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए SSC ने नोटिस भी जारी कर दिया है। SSC ने 10 अगस्त को एक नोटिस जारी करते हुए अभ्यर्थियों से यह कहा है कि अंतिम समय में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर आवेदन करने में दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को बिना आखिरी तारीख का इंतजार किए हुए पहले ही आवेदन कर देना चाहिए। SSC ने नोटिस में इस बात का भी उल्लेख किया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
जीडी भर्ती की तैयारी के लिए सफलता के खास कोर्स की मदद से छात्र घर बैठकर कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स में छात्रों को 120 घंटे से ज्यादा की लाइव क्लासेस और 60 से ज्यादा पीडीएफ स्टडी मटीरियल उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही छात्रों को रिवीजन और मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस भी कराई जाती है। अगर आप इस कोर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इसका हिस्सा बन सकते हैं।