फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2022: इस राज्य में फॉरेस्ट गार्ड के हजारों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Tue, 15 Mar 2022 10:14 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Recruitment 2022: फॉरेस्टर पद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।
विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और एक सही मौके का इंतजार कर रहे हैं तो वह मौका आपके सामने है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से उनके आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य औऱ इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2022: इतनी है पदों की संख्या
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के रिक्त पदों पर किया जाएगा। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 2399 हैं। इनमें फॉरेस्टर के लिए 99 पद और फॉरेस्ट गार्ड के लिए 2300 पद है। 

RSMSSB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
फॉरेस्टर पद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं, फॉरेस्ट गार्ड के लिए दसवीं पास और अन्य योग्यताएं जरूरी है। फॉरेस्टर के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फॉरेस्ट गार्ड के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

RSMSSB Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा 14 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 29 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख यही है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क 
RSMSSB की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 350 रुपये और एसएसी, एसटी व दिव्याग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन अक्तूबर, 2022 में होने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें