RSMSSB पटवारी एडमिट कार्ड 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें (यह है सीधा लिंक)।
- एक नई विंडो खुलेगी।
- पटवारी परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो पर, गेट एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- एक और विंडो खुलेगी।
- अपना आवेदन संख्या, परीक्षा की तारीख और अन्य विवरण दर्ज करें और गेट एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- आपका पटवारी परीक्षा प्रवेश पत्र 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें। कृपया ध्यान दें कि अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक जारी होने पर उपलब्ध कराया जाएगा।उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है। उम्मीदवारों को कोविड-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।