फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRC NR Apprentices Result 2024: एनआर अपरेंटिस पदों के लिए रिजल्ट जारी, 4096 उम्मीदवारों का होगा चयन

Sun, 06 Oct 2024 05:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway NR Apprentices Result 2024: रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे ने अपरेंटिस पद लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट सूची देख सकते हैं। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway NR Apprentices Result 2024: रेलवे भर्ती सेल (RRC), उत्तर रेलवे ने एनआर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जिन उम्मीदवारों ने रेलवे आरआरसी एनआर भर्ती के लिए आवेदन किया था और रेलवे आरआरसी एनआर अपरेंटिसशिप 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट (rrcnr.org) पर जाकर देख सकते हैं। आरआरसी एनआर अपरेंटिस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हुई और 16 सितंबर 2024 तक चली। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 4096 पदों को भरना है, जिसमें क्लस्टर लखनऊ के लिए 1397 पद, अंबाला के लिए 914 पद, मुरादाबाद के लिए    16 पद, दिल्ली के लिए 1137 पद और फिरोजपुर के लिए 632 पद शामलि है। 

विज्ञापन

कैसे होगा चयन?
एक्ट अप्रेंटिस के चयन के अनुसार, आरआरसी एनआर मेरिट लिस्ट मैट्रिकुलेशन/एसएससी/10वीं (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्म तिथि भी समान है, तो मैट्रिकुलेशन परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार पर पहले विचार किया जाएगा।


रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rrcnr.org) पर जाएं।
  • हेम पेज पर "Result" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद "RRC NR Apprentice Result 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें