IBPS Clerk Mains Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आज, 6 अक्तूबर को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कर दिया है। आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 13 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार मेन्स एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का भी उपयोग कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मल्टीपर्पस ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए कुल 6,128 रिक्तियों को भरना है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, समय और स्थान जैसे विवरण शामिल हैं।