रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ग्रुप डी परीक्षा के लिए हुए कुल आवेदनों में से करीब एक लाख आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। रेलवे ने आवेदन रद्द करने के पीछे गलत फोटो को वजह बताया है। रेलवे के अनुसार उम्मीदवारो के आवेदन फॉर्म में गलत फोटो डाली गई थी। इस कारण उनके आवेदन रद्द कर दिए गए।
जाहिर है कि आवेदन रद्द होने से उम्मीदवार काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि उनकी कोई गलती नहीं है। वहीं, उनके बीच ये सवाल भी है कि क्या रेलवे इसमें सुधार करने का एक और मौका देगा या नहीं? रेलवे ने इस बारे में क्या कहा है, इस सवाल का जवाब आगे पढ़ें।