भारतीय रेलवे ने आरआरबी की अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर लेवल-6 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परिणाम भी घोषित किया है। उम्मीदवार दिए गए लिंक पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 लेवल-6 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
भर्ती का अगला दौर कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) है। स्तर-4 के लिए 10 मई, 2022 को आयोजित द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीईएन नंबर 01/2019) में प्रदर्शन के आधार पर, रोल नंबर वाले उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट में उपस्थित होने के लिए अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।