आरपीएससी आरएएस 2021 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
आरपीएससी आरएएस आयु सीमा:
- राजपत्रित पदों के लिए - 21 से 40 वर्ष
- अराजपत्रित पदों के लिए - 25 से 45 वर्ष
आरपीएससी आरएएस 2021 रिक्ति विवरण
- राज्य सेवा - 363
- अधीनस्थ सेवा - 625
आरपीएससी आरएएस 2021 चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।आरएएस प्री 2021 के पहले पेपर में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से 200 अंकों के सावाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा में विकल्पीय प्रकार के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
आरपीएससी आरएएस परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार दिए गए समय सीमा के भीतर आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य - 350 रुपए
- ओबीसी/एमबीसी/ईडब्ल्यूएस- 250 रुपए
- राज के एससी/एसटी/बीपीएल। - 150 रुपए
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।