राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रीट की वेबसाइट reetbser21.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि इस बार रीट लेवल-1 और लेवल-2 दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। रीट लेवल - 1 में अजमेर के अजय वैष्णव वैरागी और उदयपुर के गोविंद सोनी ने टॉप किया है। दोनों टॉपर्स ने 148 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, रीट लेवल-2 में श्रीगंगानगर की कीरतसिंह, बीकानेर की सुरभि पारीक, राजसमन्द के निंबाराम ने टॉप किया है।
31000 पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती