फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में 2226 पदों पर हो रही है भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी

सार

Railway Recruitment 2021: रेलवे ने अप्रेंटिस के 2226 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Railway Recruitment 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे (RRC WCR) ने विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस के लिए कुल 2226 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति बिना किसी परीक्षा के होगी। रेलवे द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू हो गई है और यह 10 नवंबर तक जारी रहेगी। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन


 
किन पदों पर निकली है भर्ती 
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस के कुल 2226 पदों को भरा जाएगा। ये नियुक्तियां डीजल मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, पंप ऑपटेरर, होटल क्लर्क, हाउस कीपर, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, वायरमैन, समेत कई ट्रेड्स के लिए की जाएंगी।

आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही पोस्ट के अनुसार  संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त) प्राप्त होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन साल, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन


बिना परीक्षा के होगी नियुक्ति 
इन पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को किसी परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। दरअसल इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों के दसवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार कि जाएगी और फिर शॉर्ट लिस्ट हुए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट/सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें