रेलवे में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका आया है। दक्षिण रेलवे ने अपने कई डिवीजनों/कार्यशालाओं/इकाइयों में अप्रेंटिस के 3,378 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है जो 30 जून 2021 तक जारी रहेगी। खास बात ये है कि इन नौकरियों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगी छात्र किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी व रिवीजन के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। फ्री कोर्स से जुडने के लिए इस लिंक
वैकेंसी से जुड़ी जरूरी जानकारी
कुल खाली पदों की संख्या - 3378 पद
योग्यता
सेंट्रल वर्कशॉप, गोल्डन रॉक एंड कैरिज वर्क्स, पेरम्बूर: फिटर, पेंटर और वेल्डर पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। जबकि मेडिकल लैब टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, कार्डियोलॉजी) पदों पर आवेदन करने के लिए, कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) कोर्स पास होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क चुकाना होगा। जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
www.safalta.com के साथ करें परीक्षा की तैयारी
ये पूरा लेख पढ़कर आपको समझ आ गया होगा कि अगर आप किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। अगर आप रेलवे की किसी भी परीक्षा की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारी वेबसाइट www.safalta.com की मदद ले सकते हैं। यहां आप परीक्षा के लिए अंग्रेजी, जनरल अवेयरनेस, हिंदी और रीजनिंग जैसे सभी विषयों की तैयारी कर सकते हैं। www.safalta.com से जुड़ने के लिए इस लिंक
http://bit.ly/SAFALTA-APP पर क्लिक करें और तुरंत अपने फोन में Safalta ऐप डाउनलोड कर लें। इसके अलावा आप इस लिंक
https://www.youtube.com/c/SafaltaClass/videos से हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं के कई अहम विषयों की फ्री में तैयारी कर सकते हैं।