राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रवेशिका स्कूल में हेड मास्टर्स के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-LIVE: इन 18000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर सरकारी भर्तियां, यहां पढ़ें डिटेल्स
आवेदन प्रक्रिया 14 जून से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। इन रिक्तियों के लिए 21 से लेकर 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास शास्त्री/स्नातक डिग्री (विज्ञान/कला समूह) में द्वितीय श्रेणी होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के न्यूनतम 48 फीसदी अंक होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें-पश्चिम रेलवे भर्ती 2021: 14 जून को है वॉक-इन-इंटरव्यू, पढ़िए पूरी खबर
अभ्यर्थी की डिग्री या डिप्लोमा राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास कम से कम 5 साल का टीचिंग अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आरपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2021: चयन प्रक्रिया उम्मीदवार का चयन प्रतियोगी परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। परीक्षा ऑनलाइन / ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार पर आधारित होंगे। आरपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2021 की परीक्षा का पैटर्न प्रतियोगी परीक्षा की ही तरह होगा। यह परीक्षा 600 अंकों की होगी। जिसमें 300 अंकों के दो पेपर होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा। परीक्षा ऑनलाइन / ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार पर आधारित होंगे।