फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Exam 2022: लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में भारत के ग्रामीण विकास से जुड़ी इन योजनाओं के बारे में पूछे जा सकते हैं प्रश्न, एग्जाम से पहले एक बार जरूर करें इनका अभ्यास

Tue, 10 May 2022 02:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा तिथि का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा इस भर्ती के जरिये लेखपाल के रिक्त पड़े 8,085 पदों को भरा जाना है।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राजस्व लेखपाल के इस मेंस एग्जाम में अब से महज 40 दिनों का समय ही शेष है इसलिए परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए उम्मीदवारों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में और उनके द्वारा बताए जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। इस आर्टिकल में भी भारत के ग्रामीण विकास के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं के नाम और उनके बारे में कुछ जानकारी साझा की गई है जो परीक्षा की दृष्टि से काफी जरूरी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप लेखपाल भर्ती एग्जाम की इन अंतिम दिनों में और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

अब तक भारत के ग्रामीण विकास के लिए चलाई गई योजनाएं

कुछ प्रमुख योजनाओं के नाम 

विज्ञापन

आदर्श ग्राम योजना 
श्री निकेतन योजना 
सेवा ग्राम 
इंडियन विजेल सर्विस 
इटावा अग्रगामी योजना 
नीलोंखेड़ी परियोजना 
सामुदायिक विकास योजना 
सघन कृषि जिला कार्यक्रम
कमांडएरिया विकास कार्यक्रम 
लघु कृषक विकास योजना 
सघन कृषि क्षेत्र कार्यक्रम 
अधिक उपज प्रजाति कार्यक्रम 
सूखाग्रस्त क्षेत्र कार्यक्रम 
मरुस्थल विकास कार्यक्रम 
तकनीकी स्थानांतरण कार्यक्रम 
राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परियोजना 
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास परियोजना 
प्रधानमंत्री की रोजगार योजना 
वाटर शेड विकास कार्यक्रम 
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 
ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम 
जवाहर ग्राम समृद्धि योजना  
अभ्यर्थी इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए सफलता द्वारा चलाई जा रही निशुल्क क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।

कुछ अन्य योजनाएं और उनसे जुड़ी जानकारी 

मनरेगा - महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की शुरुआत 2 फरवरी 2006 को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से हुई थी। प्रथम चरण में वर्ष 2006-07 में देश के 27 राज्यों के 200 जिलों में इसकी शुरुआत की गई। 1 अप्रैल, 2008 से पूरे देश में इस योजना को लागू कर दिया गया। काम के बदले अनाज योजना और सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना का विलय इसमें कर दिया गया।  
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 
इस योजना की शुरुआत वर्ष 2011 में राजस्थान के बांसवाडा जिले से की गई। इस मिशन के तहत ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूहों को फेडरेशन के रूप में गठित करके उनके माध्यम से लाभप्रद स्वारोजगारों को अवसर उपलब्ध कराना है तथा उन्हें बेहतर जीवन-यापन का स्थायी आधार प्रदान कराना है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें